चित्तौड़गढ़ में देर रात हुआ सड़क हादसा:अज्ञात गाड़ी ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

चित्तौड़गढ़ में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शहर के घनेत पुलिया के पास एक अज्ञात गाड़ी ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक का शरीर बुरी तरह कुचल गया और उसके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सदर पुलिस पहुंची मौके पर, शव को मोर्चरी में रखवाया घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए और कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को बड़ी मुश्किल से स्ट्रेचर पर रखकर जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया गया। जेब से मिले डॉक्यूमेंट्स, हुई पहचान शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले डॉक्यूमेंट्स की जांच की, जिसमें आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। डॉक्यूमेंट्स से पता चला कि मृतक का नाम प्रेम राज (31) पुत्र सौदान गुर्जर है। वह गुर्जरों का वास, नसीराबाद, जिला अजमेर का रहने वाला था। पुलिस ने प्रेम राज के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *