चित्तौड़गढ़ के मौसम में फिर से बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार रात को आसमान में बादल छाए थे और बूंदाबांदी भी हुई थी। जबकि मंगलवार सुबह की शुरुआत कड़क धूप के साथ हुई। वहीं धूप-छांव की लुकाछिपी भी देखने को मिल रही है। इधर, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन का पारा फिर से 30 डिग्री पार चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बदलते मौसम का असर चित्तौड़गढ़ में देखने को मिलेगा। एक ही दिन में बढ़ा तापमान चित्तौड़गढ़ में अब गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.3 और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दिन का तापमान फिर से 30 डिग्री पास चला गया है। सोमवार के दिन का तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार सुबह की शुरुआत कड़क धूप के साथ हुई है लेकिन थोड़ी देर में ही धूप और छांव की लुका-छुपी शुरू हो गई। सोमवार रात को कहीं कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में आज मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। राजस्थान में बदल रहे मौसम का असर चित्तौड़गढ़ देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।


