जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियार व लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इससे एक गंभीर सहित चार जने घायल हो गए। एक गंभीर घायल को रेफर किया गया। घटना बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके के इटादा गांव का सोमवार शाम का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। हमलावर पक्ष के दो लोगों को शांति भंग के आरोप गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। धनाऊ थाना पुलिस के अनुसार इटादा निवासी सच्चू खान पुत्र नागोदार ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि परिवार के रहवासी ढाणी में बैठे थे। इस दौरान कंडा खा, मेहरदीन, खेरदीन, खबड़ खान, सबीर, मलार खान, आदम पुत्र हामीद, हनीफ पुत्र हामीद निवासी इटादा धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और कुल्हाड़ी से बेटे शौकत पर हमला कर दिया। हमलें में सिर से गंभीर चोट लगी। इसके अलावा चार जने घायल हुए। घायल के परिजन बरकत खान ने बताया कि ट्रैक्टर लेकर आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पहले 10 दिन पहले बेरे (कुएं) पर आग लगाई थी। आपस में बैठकर निपटा दिया था। शौकत पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके अलावा चार जने घायल हुए है। मामा-भाणेज के संयुक्त खेत है। कंडा खा और उसका परिवार जबरदस्ती खेत लेना चाहते है। धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम ने बताया- मामा-भाणेज के बीच खेत जोतने को लेकर आपस में कहासुनी के बाद झगड़ लिए। इससे एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। जिसको बाड़मेर रेफर किया गया हे। बाकी चार धनाऊ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इसमें तुंरत दो जनों को डिटेन कर लिया है। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


