उदयपुर| मोती चोहट्टा स्थित चित्रकला मार्ग में पिछले 5 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय निवासी मुकेश याज्ञनिक ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अंधेरे के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। खासतौर पर बच्चों-बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्ट्रीट लाइट जल्द से जल्द दुरुस्त की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। -मुकेश याज्ञनिक, स्थानीय निवासी उदयपुर| अंबापोल क्षेत्र की सड़कें दो साल से टूटी पड़ी हैं। बंसिया भी जर्जर है। गंदगी के ढेर लगे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि जहां स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 और आप सीसीटीवी की नजर में हैं लिखा है, वहीं हालात सबसे खराब हैं। यह रास्ता देसी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। लेकिन नगर निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व पार्षद भी खामोश रहे और अब प्रशासक भी आंख मूंदे हुए हैं। रावजी का हाटा निवासी जगदीश चंद्र पानेरी ने कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उदयपुर की छवि देश-विदेश में खराब हो रही है। प्रशासन जल्द कार्रवाई करे। -जगदीश चंद्र पानेरी, रावजी का हाटा निवासी


