वक्फ बिल से अल्पसंख्यकों की धार्मिक रीति-रिवाज में कोई हस्तक्षेप नहीं: मेघवाल

उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी के पटेल सर्कल स्थित कार्यालय पर रविवार को वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय एवं शहर के बुद्धिजीवियों की एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने स्पष्ट किया कि वक्फ संशोधन बिल पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लोकसभा और राज्यसभा में पारित हुआ है तथा राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। उन्होंने विपक्ष के उस दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि लोकसभा को इस प्रकार के संशोधन का अधिकार नहीं है। मेघवाल ने कहा कि यदि विपक्ष के आरोपों में सच्चाई होती, तो वर्ष 1954, 1995 और 2013 में कांग्रेस सरकारों ने वक्फ कानून में कैसे संशोधन किए। उन्होंने कहा कि यह संशोधन केवल वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन के लिए किया गया है और इससे मुस्लिम समाज की धार्मिक मान्यताओं या रीति-रिवाजों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कानून मंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा गठित सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी इस बात को स्वीकार किया गया था कि देशभर में वक्फ संपत्तियों से केवल 163 करोड़ रुपए की वार्षिक आय हो रही है, जबकि सही प्रबंधन से यह आय 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। मुस्लिम समुदाय के पुरुष एवं महिलाओं ने बिल को लेकर उपजे भ्रम के बारे में केंद्रीय मंत्री से सवाल किए, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि संशोधित कानून से वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित होगा, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्ग विशेष रूप से गरीब महिलाएं, छात्र और बेरोजगार युवाओं को वास्तविक लाभ मिल सकेगा। मेघवाल ने यह भी बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से मुस्लिम समुदाय द्वारा वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को लेकर ज्ञापन दिए गए थे, जिसके बाद इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाया गया। इससे पहले भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज अल्पसंख्यक समुदाय एवं शहर के प्रबुद्धजनों को केंद्रीय मंत्री जी द्वारा वक्फ संशोधन बिल 2025 के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों का निराकरण करेंगे एवं इससे होने वाले मुस्लिम समुदाय को फायदा बताएंगे। कार्यशाला में सांसद मन्नालाल रावत सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति मीडिया संभाग प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में सांसद मन्नालाल रावत, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, शहर विधायक ताराचंद जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामार, उप महापौर पारस सिंघवी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान उपस्थित थे। कार्यशाला के प्रारंभ में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का शब्दों द्वारा स्वागत किया। इनके अलावा कार्यशाला में बोहरा समाज के प्रतिष्ठित मुस्तफा शब्बीर हुसैन, संभाग प्रभारी हमिद मोहम्मद शेख, जिला अध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी, महामंत्री मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद इकबाल, वक्फ बोर्ड जन जागरण अभियान के जिला संयोजक करण सिंह शक्तावत, सहसंयोजक देवीलाल सालवी, गिरीश शर्मा, मोहम्मद इरशाद चैनवाला, पूर्व प्रधान आसमा खा पठान, अली असगर मगर, जहीरूद्दीन सक्का, सलीम सिद्दीकी, नूर मोहम्मद, जाकिर हुसैन, छोटू भाई, रजिया शाह, युसूफ मंसूरी, कनिज फातिमा आदि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *