चित्रकूट धाम में 10 से 14 जनवरी तक हरित मेला:फूलों से तितली-मोर समेत बनाए जाएंगी 14 कलाकृतियां, फूल प्रेमियों का होगा कलेक्शन

भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम में अपना संस्थान के बैनर तले 10 से 14 जनवरी तक हरित संगम मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से पूर्व एक फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए अपना संस्थान के प्रदेश सचिव विनोद मेलाना ने बताया- इस मेले में प्लांट लवर सोसायटी 10 हजार फूलों की प्रदर्शनी लगाएगी। इसे लेकर फ्लावर प्रेमी पिछले चार माह से जुटे हुए हैं। अगस्त में पुणे से 20 तरह की वैराइटी के एक इंच साइज के 10 हजार फूलों के पौधे मंगवाए जो आज फ्लावर प्रेमियों की भरपूर मेहनत से बगिया का रूप ले चूके हैं। इन फूलों को तितली, मोर व राम मंदिर समेत 14 आर्ट में आकर्षक रूप में पेश किया जाएगा। प्रदर्शनी के अलावा मेले में रोजाना प्रभात फेरियां,योग ​शिविर, हवन, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पर्यावरण साइकिल रैली होगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार होगा। मुम्बई के एक एनजीओ के सहयोग से वेस्ट प्ला​स्टिक से उत्पाद बनाने के बारे में बताया जाएगा।मेले से पूर्व हुई खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का रोड शॉ 10 जनवरी को खेल की रेल के नाम से होगा। इसमें अर्जुन अवॉर्डी पद्मश्री देवेन्द्र झांझड़िया शामिल होंगे। 12 जनवरी को विराट कवि सम्मेलन, 13 जनवरी को अमृता देवी पर नाटक मंचन जयपुर के 40 कलाकार पेश करेंगे। 76 स्कूलों के बच्चों की कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर प्रतियोगिता होगी। इसी दिन पंजाबी समुदाय के सहयोग से लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इनकी रही मौजूदगी पत्रकार वार्ता में सोसाइटी अध्यक्ष सुनील चौधरी,सचिव प्रियंका सोमाणी,मेला संयोजक राधेश्याम सोमाणी, राकेश तिवाड़ी, संजय राठी, लीना कोठारी, मधु कोगटा, कुसुम कोगटा, आशा खंडेलवाल, फ्लावर प्रेमी गुरलां के चन्द्रवीर सिंह चुंडावत, नवरतन भाई राकेश तिवारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *