प्रतापगढ़ में अतिक्रमण हटाने पर रोष:नाले की जमीन पर पट्टे को ले जांच के निर्देश, आयुक्त बोले-पत्रावली की जांच कराएंगे

प्रतापगढ़ शहर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कृषि मंडी रोड स्थित दुकानदार और व्यापारियों में इसके खिलाफ रोष देखने को मिला। दुकानदार हिम्मत जैन ने आरोप लगाया-नगर परिषद द्वारा कृषि मंडी रोड पर छोटे दुकानदारों को तो आसानी से हटाया, लेकिन बड़ी दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण को नगर परिषद नहीं दिला पाई जो पूरी तरीके से भेदभाव है। इसको लेकर शनिवार को लोगों ने शहर बंद रखकर कार्रवाई की भी मांग की थी। जिस पर नगर परिषद आयुक्त और सभापति ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को अनवरत जारी रखने को लेकर अपना बयान दिया है। वहीं रविवार को नगर परिषद के नाले की जमीन पर 990 स्क्वायर फीट जमीन पर मकान बनाया हुआ बताकर पट्टा जारी किया है। जिस जगह का पट्टा जारी हुआ है वहां नगर परिषद ने स्वयं अपनी निजी संपत्ति का बोर्ड लगा रखा है। मामले में नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह ने कहा जमीन पर पट्टा बनाने का मामला मेरे संज्ञान में भी आया है, परिषद के कार्मिकों से इस पत्रावली की जांच करवार कर पता लगाएंगे कि यह पट्टा किस आधार पर परिषद ने बनाया है। मामले में जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने भी संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *