चिन्नौनी थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच:एक-दूसरे से अभद्रता की थी; एएसपी ने की कार्रवाई

मुरैना के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना प्रभारी चिन्नौनी और झुंडपुरा चौकी प्रभारी सहित एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। इन्होंने एक कार्रवाई के दौरान आपस में अभद्रता की थी। बता दें कि 3 जनवरी 2025 को झुंडपुरा पुलिस चौकी के पुलिस बल ने एक गुमशुदा महिला को पर्वतपुरा गांव से दस्तयाब किया था। महिला को अपने साथ लाया जा रहा था। इसी दौरान आरक्षक संजय गुर्जर ने अपने साथी प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद के साथ अभद्रता कर दी। थाने में लौटने पर जब इस बात की जानकारी कामता प्रसाद ने थाना प्रभारी केएन चौधरी को दी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो उल्टा थाना प्रभारी चिन्नौनी केएन चौधरी ने प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद की गिरेबान पकड़कर धक्का दे दिया। दस्तयाब की गई महिला का मेडिकल कराने के लिए कहा। महिला सब इंस्पेक्टर ने सीनियर के साथ की अभद्रता
इसी घटनाक्रम के दौरान वहां झुंडपुरा पुलिस चौकी की प्रभारी एवं महिला उप निरीक्षक नंदिनी शर्मा भी मौजूद थीं। उन्होंने कामता प्रसाद शर्मा का पक्ष लिया और अपने वरिष्ठ अधिकारी केएन चौधरी, थाना प्रभारी चिन्नौनी के साथ अभद्रता कर दी। इस पूरी घटना की जानकारी जब एएसपी और प्रभारी अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ को मिली तो उन्होंने तीनों को ही लाइन में अटैच कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *