चिन्मय अमृत आश्रम में पादुका पूजन

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चिन्मय मिशन अमृतसरने रंजीत एवेन्यू स्थित ‘चिन्मय अमृत आश्रम’ में विशेष पादुका पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनीता भल्ला, डॉ. केके भल्ला एवं उनके दामाद आशु ने मुख्य यजमान के रूप में पूज्य गुरुदेव की पादुकाओं का पूजन किया। श्लोकोच्चारण के बीच यजमानों ने पादुका स्नान, वस्त्रार्पण, नैवेद्य और गुरु की अष्टोत्तरशत नामावलि का उच्चारण करते हुए पूजन संपन्न किया। तत्पश्चात सभी ने चिन्मय पादुका स्तोत्र का पाठ किया। अविनाश महेंद्रू ने बधाई देते हुए कहा कि यह दिन भगवान वेदव्यास जी के जन्मदिवस और पूरी गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *