पीर बाबा शादी शाह के मेले में कुश्ती प्रतियोगिता

अमृतसर | अमृतसर के अन्नगढ़ में पीर बाबा शादी शाह के वार्षिक मेले के दौरान पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने किया और विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अश्विनी कुमार पप्पू, पार्षद विकास सोनी, परमजीत चोपड़ा, सत्ती पहलवान, कमल पहलवान, बिंदा पहलवान, बिट्टू कोच, संदीप रिंका और दीपक राजू सहित खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *