स्टाफ नर्स लगवाने के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपए ठगे

अमृतसर | सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स लगवाने के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रेम सिंह निवासी गांव भंगाली कलां ने बताया कि आरोपी पवनदीप कौर निवासी गांव कोटला गुजरां, मजीठा ने उनके बेटे को सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले आरोपी महिला ने उनसे साढ़े 5 रुपए लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी महिला लगातार टालमटोल करती रही। जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी ने फर्जी ज्वाइंनिग व नियुक्ति पत्र तैयार करके उन्हें सौंप दिए। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने दस्तावेजों की पड़ताल की तो पूरी तरह फर्जी पाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *