चिन्मय मिशन ने राशन पैंशन मासिक वितरण कैंप लगाया

अमृतसर | चिन्मय मिशन की ओर से 278वां चिन्मय विधवा राशन पैंशन मासिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 250 महिलाओं को राशन व पेंशन वितरित की गई। कार्यक्रम में भवंस एसएल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अनीता भल्ला, एसोसिएशन ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट चेयरपर्सन रीतू अरोड़ा, चार्टेट अकाउंटेंट जतिन भसीन, यूथ फॉर ग्लोबल पीस एंड ट्रांसफोर्मेशन की पंजाब प्रधान प्रेजिडेंट उपासना गोस्वामी, इनरव्हील मिड टाऊन की शिक्षा और रोटरी क्लब नॉर्थ से विजय भसीन मुख्य रूप से पहुंचे। कार्यक्रम में चिन्मय अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू, सचिव अश्विनी मल्होत्रा, भवन्ज़ इस्लामाबाद प्रधानाचार्या वनिता महेंद्रू भी विशेषातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके अविनाश महेंद्रू ने कहा कि यह सेवा कार्य पिछले 24 वर्षों से निरन्तर चलता आ रहा है और बहनों को 1000 रुपए से बढ़ाकर अब 1500 रुपए प्रति माह का राशन वितरित किया जा रहा है। उपासना गोस्वामी ने एक कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की कि आज की नारी कभी भी किसी से कम नहीं रही और सदैव हर परिस्थिति में समाज की एक सुदृढ़ नींव भरकर उभरी है। सीए जतिन भसीन ने कहा कि चिन्मय मिशन एक चेंज मेकर संस्था है, जिसे रोटी चाहिए उसे रोटी देती है, जिसे ज्ञान चाहिए उसे ज्ञान देती है, जिसे शिक्षा चाहिए उसे शिक्षा देती है, तो हर तरीके से चिन्मय मिशन अपना योगदान दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *