गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा

अमृतसर| श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा शुरू की। जिससे पहले मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके कलश यात्रा निकाली। बारिश की बजह से यह कलश यात्रा तुलसीदास मंदिर परिसर में निकाली और वहीं समाप्त हो गई। पंडितों ने कलशों की पूजा अर्चना की। इन कलश को महिलाओं ने अपने सिर पर रखा और संकीर्तन करते चली। व्यास गद्दी में विराजमान नरेश शर्मा ने पवित्र ज्योति जलाकर कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को ठाकुर जी का प्रकट उत्सव, 12 को गिरिराज पूजन, 13 को रुक्मणी विवाह उत्सव शाम 6 से 8:30 बजे तक होगा। जबकि बाकी दिन कथा सुबह 8 से 10:30 तक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *