अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी के निर्देशन में रेडक्रॉस सोसायटी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। डीसी ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर राशन, तिरपाल, दवाइयां और पेयजल पहुंचा रही है। एडीसी अमनदीप कौर ने बताया कि धुस्सी बांध के निकट घोहनेवाला गांव में हाथ-पैर के संक्रमण के लिए दवाइयां, राशन किट और विशेष रूप से सौर मोबाइल चार्जर और लाइटें वितरित कीं। इन गांवों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।


