एमसीबी जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी में श्रीबजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में एक युवक की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। श्रीबजरंग सेना ने भारत सरकार से बांग्लादेश पर कड़ी कार्रवाई करने और उसे सबक सिखाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि बांग्लादेश में दीपू दास नामक युवक की निर्मम हत्या हुई है और हिंदुओं को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं पर भारत सरकार को दखल देना चाहिए। संगठन ने दीपू दास को दी श्रद्धांजलि यह प्रदर्शन श्रीबजरंग सेना के संभागीय अध्यक्ष विजय साहू और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने दीपू दास के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रीबजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


