मानसा में बैंक में बुजुर्ग के चुराए 80 हजार, CCTV:दो महिलाओं ने की वारदात, बाउचर भरते समय बैग से रुपए निकाले

मानसा में महिला चोर गैंग ने एक बैंक में बुजुर्ग को निशाना बनाया। महिला बैंक में पैसा जमा करने आए बुजुर्ग के पीछे खड़े होकर उसके बैग से रुपए निकाल लिए। इसके बाद आराम से फरार हो गई हैं। पैसा जमा करने पर बुजुर्ग को जानकारी हुई। घटना जिले के भीखी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में हुई। यहां गांव अतला कलां निवासी बुजुर्ग जनक सिंह बैंक में एक लाख 70 हजार रुपए जमा कराने आया था। दो महिलाओं ने 80 हजार रुपए चुरा लिए। यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिखा कैसे महिलाओं ने दिया चोरी को अंजाम पैसे निकालते हुए साफ दिख रही महिला बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दो महिलाएं पैसे निकालते हुए साफ दिखाई दे रही हैं। जनक सिंह ने इस पूरी घटना की जानकारी भीखी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *