कुकदूर| आदिवासी कन्या आश्रम कामठी में अध्ययनरत छात्राओं का चिरायु टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां कुल 60 छात्राएं हैं।पंडरिया ब्लॉक में संचालित आश्रम व स्कूलों में छात्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु टीम को अधिकृत किया गया है। यह टीम शिक्षा सत्र में एक बार प्रत्येक स्कूल में जाकर के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। गंभीर बीमारी से पीड़ित पाए जाने वाले बच्चों को हायर सेंटर रेफर करते है। कामठी के इस छात्रावास में सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए।


