चिरायु योजना के तहत 4 बच्चों का किया ऑपरेशन

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्वास्थ्य विभाग की चिरायु योजना से कई परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है। चिरायु दल द्वारा जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों को मुक्त ने उपचार किया जा रहा है। कवर्धा के चिरायु टीम द्वारा जन्मजात कटे-फटे होंठ व तालू का निशुल्क इलाज कराया जा रहा है। इलाज रायपुर के अस्पताल में किया जा रहा है। जिनमें रुद्रांश साहू, दुर्गेश सोनवाने, दिव्यांशु शर्मा सहित अन्य बच्चों का इलाज कराया गया। आयुष मेडिकल ऑफिसर त्रिवेणी पटले ने बताया कि चिरायु योजना के तहत 0 से 18 साल के बच्चों को निशुल्क इलाज किया जाता है। जिसमें 43 विभिन्न बीमारियां शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *