भास्कर न्यूज | जशपुरनगर सरस्वती शिशुमंदिर जशपुर के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने कहा कि पूर्ण निष्ठा और लगन से किया गया कार्य सदैव सफलता प्राप्त करता है। शिशु मंदिर के भूतपूर्व छात्र अरविंद भगत, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र होने पर सदैव गर्व रहेगा। सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य कर रहा है। आज जहां शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है, तब भी शिशुमंदिर शिक्षा के साथ संस्कार देने का काम कर रहा है। शिशुमंदिर ने ऐसे कई व्यक्तित्वों का निर्माण किया है जो आज राष्ट्रवादी विचारों के साथ राष्ट्र का शीर्ष नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे आचार्यों को नमन है जो अल्प वेतन में ही पूर्ण निष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण में जीवन खपा देते हैं। पालकों से भी आग्रह है कि अपने बच्चों को ऐसी संस्था में पढ़ाकर संस्कार युक्त शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दें।


