चिरौंदी के दुर्गा मंदिर से निकली कलश यात्रा, प्राण-प्रतिष्ठा कल

रांची | चिरौंदी स्थित एसोटेक हिल्स सोसाइटी, बैंक कॉलोनी में मां दुर्गे, भगवान शिव, राम परिवार, राधा कृष्ण और वीर हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोसाइटी परिसर से निकलकर बोरेया नदी तक गई, फिर सोसाइटी स्थित मंदिर के पास बनाए गए यज्ञ मंडप के पास आकर संपन्न हुई। इसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन पंडित शैलेंद्र शास्त्री के अलावा माधव दास शास्त्री, आचार्य रमेश शुक्ला, उमाकांत शास्त्री और मृत्युंजय पांडेय के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार को अन्नाधिवास, मिष्ठानधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधीवास, औषधिवास, महास्नान, शिखर स्नान, मूर्ति नगर भ्रमण व समाधिवास का आयोजन होगा, जबकि सोमवार को न्यास प्राण प्रतिष्ठा, हवन, महाआरती, भंडारा व रात्रि जागरण का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *