रांची | श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति इस बार अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस अवसर पर शुक्रवार को श्री चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बैठक की गई। नई कमेटी में मुख्य संरक्षकों से विचार-विमर्श कर नए पदाधिकारी चयन किया गया है। मुख्य संरक्षक किशोर साहु, सीपी सिंह, रमेश सिंह, राजकुमार गुप्ता व उदय साहू को बनाया गया। अध्यक्ष शंकर दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष दीपू सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश सिंह समेत अन्य को सदस्य बनाया गया।


