शोभा यात्रा में श्री जीण माता की भक्तों ने उतारी आरती, बरसाए फूल

सिटी रिपोर्टर | रांची नगर भ्रमण पर निकली श्री जीण माता ने रांचीवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा निकली गई शोभा यात्रा में जीण माता ने नगर भ्रमण किया। इसी के साथ समिति का दो दिवसीय 15वां वार्षिकोत्सव शुरू हो गया। शनिवार को दोपहर में अपर बाजार के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। राजस्थानी वेशभूषा में सजी-धजी 501 महिलाओं ने जीण माता के निशान उठा रखे थे। जीणधाम राजस्थान से आए आनंद पाराशर और भागलपुर के राहुल सोनी ने एक के बाद एक भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। जीण माता के भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया और आरती उतारी।
शहर की कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने मार्ग में शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल भक्तों का सत्कार किया। जगह-जगह दादी के रथ पर फूल बरसाए गए। शोभा यात्रा का नेतृत्व मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सदस्यों ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पलड़ीवाल,, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, विनय अग्रवाल, गौरव पलड़ीवाल, विनोद अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मनोज चौधरी, रमेश सोमानी, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, रितु शर्मा और सुधा गोयनका ने योगदान दिया। श्री जीण माता प्रचार समिति के वार्षिकोत्सव का मुख्य आयोजन रविवार को मारवाड़ी भवन में होगा। सुबह 10 बजे श्री जीण माता का अभिषेक उत्सव होगा। इसके बाद गणेश पूजन और दोपहर एक बजे से शक्ति मंगल पाठ 801 महिलाओं द्वारा किया जाएगा। भजनों की सरिता प्रवाहित करने के लिए भागलपुर से राहुल सोनी और धनबाद से तानिया अग्रवाल रांची पहुंच चुके हैं। मंगल पाठ के आयोजन में श्री जीण माता का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जीण माता को 51 फीट का गजरा और 181 फीट की चुनरी अर्पित की जाएगी। रात 8 बजे महाआरती के साथ वार्षिकोत्सव का समापन होगा। रथ पर विराजीं आदिशक्ति श्री जीण माता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *