श्री महावीर मंडल का चुनाव आज, 761 वोटर करेंगे मतदान

रांची| श्री राम नवमी महोत्सव के आयोजन को श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष और पदाधिकारी का रविवार को चुनाव होगा। महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट सभागार में मंडल के मतदाताओं द्वारा मत डालकर अध्यक्ष और पदाधिकारी चुने जाएंगे। दुर्गा मंदिर ट्रस्ट सभागार महावीर चौक अपर बाजार शनिवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव के अलावा सह चुनाव पदाधिकारियों राजू यादव, बिंदुल वर्मा ,रोशन लाल अग्रवाल और शंकर प्रसाद प्रसाद ने बताया कि 1929 से श्री महावीर मंडल रांची के नेतृत्व में रांची महानगर का श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री महावीर मंडल रांची में कुल सदस्यों की संख्या 2451 है, उसमें से 761 सदस्यों ने नवीकरण कराए है। मतदान सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा, देर रात चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *