चिल्ड्रेन्स होप इंडिया स्कूल में युवा दिवस का आयोजन:विवेकानंद जयंती पर छात्राओं ने दी प्रेरक प्रस्तुतियां

भोपाल के गांधी नगर स्थित चिल्ड्रेन्स होप इंडिया गर्ल्स स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद हेमू कालानी एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इस विद्यालय में 10 जनवरी 2025 को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या प्रिया जैन शर्मा और को-ओडिनेटर लता आसनानी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण काव्य प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से छात्राओं ने सूर्य नमस्कार के साथ योगाभ्यास का प्रदर्शन भी किया। यह आयोजन संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद और श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे ‘अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया था। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या प्रिया जैन शर्मा ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया और उनके प्रसिद्ध विचार ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *