रायसेन में रामलीला महोत्सव का समापन:रावण दहन के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दिलाया एक देश-एक चुनाव का संकल्प

रायसेन में आयोजित ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का समापन शनिवार रात को रावण दहन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को एक देश एक चुनाव का संकल्प दिलवाया। समापन समारोह में श्री राम और रावण के बीच घमासान युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें रंगीन आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। युद्ध के दृश्य के बाद 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जो कुछ ही सेकेंड में जलकर राख हो गया। इस दौरान पूरा मैदान ‘श्री राम जय राम’ के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन और मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, रामलीला मेला मीडिया प्रभारी सीएल गौर मौजूद रहे। एक देश एक चुनाव का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिलाया संकल्प केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रावण दहन के कार्यक्रम में कहा इस देश में कुछ हो या ना हो लेकिन 5 साल 12 महीने 365 दिन चुनाव जरूर होते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक चुनाव खत्म हुआ तो फिर दूसरा चुनाव शुरू हो जाता है। दूसरा खत्म हुआ तो तीसरा शुरू। इस दौरान सारे विकास के काम ठप पड़ जाते हैं। आचार संहिता लगती हैं तो काम नहीं होते हैं। उन्होंने कहा विधानसभा के हुए फिर लोकसभा के आ गए, इसलिए प्रधानमंत्री ने कहा है कि संविधान में संशोधन करके लोकसभा और विधानसभा के चुनाव 5 साल में एक साथ एक बार देश में होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जनता से हाथ उठाकर कहा कि सभी चुनाव एक साथ होना चाहिए या नहीं? ताकि 4:30 साल काम हो सके। शिवराज ने आगे कहा कि बिना राम के यह देश नहीं जाना जाता राम हमारे रोम रोम में रामे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। देखिए रामलीला की तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *