चीतों के घर में आया टाइगर…:कूनो के कैमरे में कैद, आज से होगी बाघ गणना

कूनो नेशनल पार्क, जो अब तक नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को लेकर चर्चा में रहा है, अब टाइगर की मौजूदगी की खबर से सुर्खियों में है। तीन दिन पहले पहली बार एक टाइगर कूनो की पालपुर पश्चिम रेंज में लगे कैमरे में कैद हुआ है। हालांकि पार्क प्रबंधन ने अभी इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। माना जा रहा है कि श्योपुर के जंगल में एक से ज्यादा टाइगर हो सकते हैं, क्योंकि यह इलाका सवाई माधोपुर से जुड़ा है। यह अपडेट ऐसे समय सामने आया है, जब अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 के तहत श्योपुर में बाघ गणना का पहला चरण 1 दिसंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार जिले में बाघों की मौजूदगी के ठोस प्रमाण मिल सकते हैं। सीसीएफ कूनो नेशनल पार्क श्योपुर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया- टाइगर काफी समय से है, लेकिन कुछ दिनों से दिखाई नहीं दिया। गणना में स्थिति साफ होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *