भास्कर न्यूज | जालंधर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सोमवार को जालंधर पहुंचे। आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य न्यायाधीश विशेष प्लेन द्वारा दिल्ली से आदमपुर दोपहर 2:20 पर पहुंचे। उनको रिसीव करने के लिए डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल के साथ एयरपोर्ट अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए होशियारपुर रवाना हो गए। शाम को 6:20 बजे मुख्य न्यायाधीश आदमपुर हवाई अड्डे से ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां विमानपत्तन निर्देशक पुष्पेंद्र कुमार निराला, अतिरिक्त अमित कुमार एजीएम सिविल, सूरज यादव प्रबंधक विद्युत, सूर्य प्रताप जेई ऑपरेशन मोहन पवार मुख्य सुरक्षा अधिकारी, डीआईजी नवीन सिंगला, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसडीएम विवेक मोदी, डीएसपी आदमपुर राजीव कुमार भी मौजूद रहे।


