भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम वार्ड-10 और 11 की मेन सड़कों और पार्क में रोशनी के लिए चार हाईमास्क लाइटें लगाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनवरी में काम शुरू होगा। यह हाईमास्क लाइटें 12.5 मीटर हाइट वाली होंगी। करीब 15 लाख रुपए की लागत से बाबा बुड्ढा जी एन्क्लेव पार्क, धन्नोवाली पार्क और नंगला शामा के दो पार्कों में हाईमॉस्क लाइटें लगाई जाएंगी। इस संबंध में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर िसंह बिट्टू ने कहा िक जनवरी से हाईमास्क लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।


