चीफ सेक्रेटरी समेत छह विभागों के प्रमुख को लीगल नोटिस:मोहाली के डिप्टी मेयर ने भेजा, पार्किंग इश्यू उठाया, चार हफ्तों में मांगा जवाब

पंजाब के मोहाली के पार्किंग इश्यू को लेकर नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी समेत 6 विभागों के प्रमुखों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि 2009 में बनाई गई पार्किंग गाइड लाइन में बदलाव की जरूरत है। 16 साल में शहर के हालातों में काफी बदलाव हो चुका है। आज हर एरिया में पार्किंग को लेकर झगड़े हो रहे हैं। रोजाना लोग दिक्कत उठा रहे हैं । मोहाली में काॅमर्शियल, आईटी और मेडिकल का हब बन गया है। उससे यह समस्या गंभीर हो गई। अगर इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जाएंगे। नोटिस कई तथ्य और फोटोग्राफ मुहैया करवाएं डिप्टी मेयर बेदी ने बताया कि शहर बड़ी तेज गति से विकास कर रहा है। मौजूदा समय कई अस्पताल व कंपनियां शहर में आ चुकी हैं। यह कंपनियां उन कामर्शियल साइटों का प्रयोग पार्किंग के लिए कर रही हैं, जो कि अभी तक गमाडा ने ऑक्शन नहीं की है। यह साइट गमाडा द्वारा आने वाले दिनों में बेची जानी हैं। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को विस्तार से बताया है। इसके अलावा कई जगह का जिक्र पत्र में किया है। साथ ही संबंधित फोटोग्राफ भी मुहैया करवाए हैं। उन्होंने कहा इस मामले को अभी देख लिया जाए, वरना बाद में मुश्किल उठानी पड़ेगी। लगातार उठा रहे पार्किंग इश्यू बेदी ने यह कानूनी नोटिस चीफ सेक्रेटरी पंजाब, हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी, मोहाली डीसी, सीए गमाडा व नगर निगम के कमिश्रर को भेजा है। उन्हें चार हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को गत काफी समय से उठा रहे हैं। लेकिन विभागों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पार्किंग विवाद में गई थी वकील की जान मोहाली के रिहायशी एरिया में 27 फरवरी 2013 में पार्किंग विवाद में नौ युवकों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अमरप्रीत सिंह सेठी की हत्या कर दी थी। इस मामले में साल 2017 में मोहाली अदालत सभी दोषियों को उम्र कैद की की सजा सुनाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *