शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले किया ध्वजारोहण

भास्कर न्यूज | खेतको पेटरवार के चांदो पंचायत जमहरा टांड़ में शनिवार को शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण किया गया। आचार्य नरेश कुमार पांडेय, रूपेश कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चारण कर विधिवत पूजा-अर्चना कराने के बाद भूमि पूजन कर ध्वजारोहण कराया। यजमान टेक नारायण नायक ने जानकारी देते बताया कि जमहरा टांड़ में लगभग 150 सौ वर्ष पूर्व जमहरा टांड़ में शिव लिंग के स्वरूप की उत्पत्ति हुई। जहां लोग पूजा पाठ करने लगे। उन्होंने बताया कि मैं स्वयं बीमार पड़ गया था तब इसी शिव लिंग में मन्नत मांगा तो उसके बाद हमारी बीमारी ठीक हो गई। मैंने अपने मद से यहां मंदिर का निर्माण किया। इसी निर्माणाधीन मंदिर का आगामी 22 फरवरी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत 23 से 26 फरवरी तक यज्ञ हवन एवं शालिनी त्रिपाठी के द्वारा संगीतमयी प्रवचन किया जाएगा। मौके पर मुखिया गीता देवी, घनश्याम नायक, पूर्व मुखिया राजेंद्र नायक, गौरी शंकर नायक, बैजनाथ गोरांई, पितांबर नायक, रामलाल सिंह, नागेश्वर नायक आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *