सिंदरी के ठेकेदार की अशर्फी अस्पताल में मौत:पैर के ऑपरेशन के बाद मिलनी थी छुट्टी, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, किया हंगामा

धनबाद के अशर्फी अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल सिंदरी निवासी दिलीप कुमार मंडल की पैर के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। आज उनको छुट्टी मिलनी थी, लेकिन देर रात अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को मौत की सूचना दी। ठेकेदारी करते थे दिलीप जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करने वाले दिलीप की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची धनबाद थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि यह अस्पताल पहले भी विवादों में रहा है और यहां आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर हंगामा होता रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *