गिरिडीह में बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर डोमापहाड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार और ट्रक चालक घायल हादसे में कार सवार चार लोग और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा और शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए धनबाद किया रेफर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए कार सवार सुलेमान अंसारी, शुफी नाज, सिमरन और कन्हैया प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।


