जामताड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (चिरेका) के कर्मचारी सागर पोद्दार की मौत हो गई। यह घटना जामताड़ा 419 हाईवे पर मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुर्मी पाड़ा के पास हुई। दिल्ली निवासी सागर पोद्दार स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय वह हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है।


