चुचुहियापारा में कोचियों के घर पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ 5 गिरफ्तार

बिलासपुर | सिरगिट्टी के चुचुहियापारा गणेश नगर में पुलिस ने बुधवार को कोचियों के घर रेड मारी। पुलिस को पांच आरोपी अवैध शराब के साथ मिले। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर से आए दिन अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस के आते ही आरोपी छिप जाते थे। ऐसे में पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से बुधवार को पांच कोचियों के घर दिन में रेड मारी। सभी कोचिए घर पर ही मिले। उनके घर से बल्क में देसी शराब मिली। पुलिस सभी को लेकर थाने आई और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि पांचों आरोपी आदतन हैं। वे लंबे समय से अवैध शराब बेच रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में राम कुर्रे पिता हीरा कुर्रे, संजय लाल पिता सेवा लाल, बृजेश मिरी पिता अनजान मिरी, मूलचंद वर्मा पिता कुबेर वर्मा, अमर साहू उर्फ पप्पू घोड़ी शामिल हैं। मोहल्ले में हुड़दंग करते मिले युवकों के खिलाफ भी अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *