चुटिया पुलिस ने बिजली तार स्क्रैप चोरी का किया खुलासा

चुटिया थाना की पुलिस ने बिजली विभाग (टीआरडब्ल्यू) पॉवर हाउस से हुई स्क्रैप तार चोरी के मामले का खुलासा कर लिया है। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 40 बंडल स्क्रैप तार, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है। एसएसपी रांची चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची के निर्देशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। चुटिया थाना में यह मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि स्थानीय युवकों का एक संगठित गिरोह इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इनलोगों को किया गया गिरफ्तार गुड्डू होरो, केतारी बागान, थाना नामकुम रोहित कुमार, चुना भट्टा, थाना चुटिया विवेक थापा, हटिया तालाब, थाना चुटिया दीपक महली उर्फ मड्डे, रेलवे कॉलोनी, थाना चुटिया पवन यादव, केतारी बागान, थाना चुटिया रॉकी नायक, हटिया तालाब, थाना चुटिया आर्यन मुंडा, नायक टोली, थाना चुटिया 7 गिरफ्तार, 40 बंडल तार बरामद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *