रांची| चुटिया थाना क्षेत्र में पंचवटी चौक के पास चाकूबाजी की एक घटना में एक युवक ने दूसरे युवक का गला रेत दिया। घायल युवक का नाम रवि सिंह है। वह कृष्णापुरी का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत चुटिया थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल िभजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है । युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पप्पू नाम का एक युवक और घायल रवि सिंह एक लड़की की वजह से आपस में िभड़ गए। पुलिस के अनुसार उक्त लड़की पहले रवि की प्रेमिका थी। उसी लड़की से पप्पू भी बातचीत करने लगा था। लड़की कुछ महीने से पप्पू के साथ बाचचीत ज्यादा करने लगी थी। इसी वजह से दोनों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को घटनास्थल पर लड़की भी थी। जिसके बाद रवि व पप्पू में पहले बहस हुई। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जो चाकूबाजी में बदल गया। रवि सिंह को पप्पू ने चाकू से गला रेत दिया। फिर वहां से भाग निकला। वह ट्रेन से रांची से भागने की तैयारी में था। लेकिन वह बच नहीं सका। थाने लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घायल युवक के होश में आने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। मामले की तफ्तीश जारी है।


