सेल रांची को​ मिला स्कोप एमिनेंस अवार्ड का सम्मान

रांची| स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को साल 2022-23 के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में शानदार काम करने के लिए प्रतिष्ठित स्कोप एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 29 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में स्कोप द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया। यह अवार्ड सेल के स्वदेशी रिसर्च, प्रक्रियाओं में इनोवेशन को अपनाने और टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ने की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। सेल की ओर से यह सम्मान मनीष राज गुप्ता, निदेशक (तकनीकी, परियोजना व कच्चा माल) ने ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *