चुनाव के दौरान शराब वितरण की कोशिश , 3 काबू , 1 फरार

भास्कर न्यूज |लुधियाना चुनावी माहौल में शहर के विभिन्न थानों की पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्सरसाइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके तहत पहला मामला थाना हैबोवाल क्षेत्र का, जहां पुलिस को जानकारी मिलने के बाद जवाला सिंह चौक के पास छापेमारी की। यहां पर आरोपी मुकेश कुमार, वरिंदर शर्मा और कवर बाजवा को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 बोतल शराब बरामद की। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग चुनाव के दौरान मतदाताओं को शराब बांट रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई की गई। वहीं दूसरा मामला थाना सलेम टाबरी का है, जहां पुलिस ने आरोपी जतिंदर कुमार उर्फ बॉबी के घर पर छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसके पास 25 बोतल अवैध शराब रखी हुई थी। जैसे ही पुलिस ने रेड मारी, आरोपी मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *