चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक:गौरेला में BJP ने मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की मांग की; बसपा बोली- बैलेट पेपर से चुनाव हो

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में हुई इस बैठक में भाजपा ने ने कहा कि मतदान केंद्रों का निर्धारण मतदाता संख्या के आधार पर होना चाहिए। बसपा ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। जनता कांग्रेस ने मतदाता सूची में सुधार का मुद्दा उठाया। त्रुटिरहित वोटर ID कार्ड बनाने की मांग भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि एक ही स्थान पर कई मतदान केंद्र बनाने की बजाय, उन्हें अलग-अलग पारा-मोहल्लों में स्थापित किया जाए। बसपा का सुझाव था कि मतदाताओं के नाम उन्हीं वार्डों में दर्ज रहें, जहां वे रहते हैं। साथ ही त्रुटिरहित वोटर आईडी कार्ड बनाने की मांग की गई। बैलेट यूनिट, VVPAT मशीनों का निरीक्षण बैठक में भाजपा से कुबेर सिंह सर्राटी और ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, जनता कांग्रेस से उमेश अग्रवाल, बसपा से अनिल कुमार भास्कर, हेमप्रकाश लहरे, मायादेवी चौधरी और सिद्धांत कुमार चौधरी तथा आम आदमी पार्टी से अरविंद कुमार और भावेश वरकड़े मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के साथ ईवीएम वेयर हाउस का दौरा किया। वहां उन्होंने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और VVPAT मशीनों का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *