सूरजपुर के भटगांव इलाके में दो बिरयानी दुकानदारों के बीच ग्राहक को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली बहस हुई। यह बहस धीरे-धीरे बढ़ती गई और हाथापाई में बदल गई। दोनों दुकानदारों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से दुकान के कर्मचारी भी कूद पड़े। देखते ही देखते पूरा बाजार अखाड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों दुकानदारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान बाजार में मौजूद कुछ लोग शुरू में माजरा समझने की कोशिश कर रहे थे। जब देखा कि मामला और बिगड़ रहा है, तो कुछ लोग तमाशा देखने लगे। कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोग डर के मारे वहां से हट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक झगड़े की वजह कोई बड़ी बात नहीं थी। मगर दोनों पक्ष गुस्से में इतने आ गए कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एक की धक्का-मुक्की का जवाब दूसरे ने भी धक्के से दिया। इसके बाद दोनों तरफ से लोग भिड़ गए। वीडियो में दिखीं महिलाएं भी, लोग बोले-ऐसा क्या हो गया? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस झगड़े के वीडियो में कुछ महिलाएं भी आपस में उलझती दिख रही हैं। एक-दूसरे के बाल खींचते, थप्पड़ मारते लोग साफ नजर आ रहे हैं। बाजार के लोग कह रहे हैं, “अरे भाई! बिरयानी दुकान चलाते-चलाते इतना गुस्सा कैसे आ गया कि पूरा बाजार देखने के लिए मजबूर हो गया?” थाने पहुंचा मामला, पुलिस जांच में जुटी झगड़े के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाजार में अब भी चर्चा गर्म, लोग कर रहे हैं तरह-तरह की बातें इस घटना के बाद भटगांव बाजार में लोग अब भी इस झगड़े की चर्चा कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि मामला पहले भी गरम था, कोई कह रहा है कि बस एक बहाना चाहिए था, और अब लड़ाई हो गई। बाजार के बाकी दुकानदार भी डरे हुए हैं कि कहीं अगली बार किसी और की दुकान पर बवाल न हो जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। …………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे…कपड़े फाड़े, बाल खींचे,VIDEO:पति तरीका बताता रहा, पत्नी-बेटी पीटती रही; रायगढ़ में घर के सामने साइकिल चलाने पर विवाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के एक कॉलोनी में साइकिल चलाने और हल्ला करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पति अपनी पत्नी और बेटी को पीटने का तरीका बताता रहा। जिससे मां-बेटी ने दूसरे पक्ष की लड़कियों और महिलाओं को जमकर पीटा। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…


