सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मारोदरहा में उपसरपंच चुनाव को लेकर अनोखी शिकायत हुई है। आवेदक ने आरोप लगाया कि उपसरपंच पद के लिये धनबल का उपयोग किया गया और निर्वाचित पंचों को बाइक दिया गया है। शिकायतकर्ता विद्याधर बरिहा के मुताबिक, गांव के 8 वार्डों ने निर्वाचित पंचों को मोटरसाइकिल बांटी गई है। विद्याधर ने अपने शिकायत में उन सभी बाइक की बिल भी अटैच की है। जिसमें सक्ती जिले के चंद्रपुर से बाइक की खरीदी हुई है। विद्याधर बरिहा ने एसडीएम अनिकेत साहू से शिकायत की है। जिसके बाद मामला अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास पहुंचा है। शिकायतकर्ता ने चुनाव निरस्त करने की मांग की है। 10 मार्च को हुआ था चुनाव बरमकेला विकासखंड के मारोदरहा ग्राम पंचायत में 10 मार्च को उपसरपंच पद के लिए चुनाव हुए। जिसमें दिनेश डनसेना निर्वाचित हुए है। ग्राम पंचायत के 15 पंचों ने उपसरपंच के लिये मतदान किया था। निर्वाचन अधिकारी ने अनावेदक दिनेश डनसेना को उपसरपंच पद पर निर्वाचित घोषित किया था। 8 पंचों को मोटरसाइकिल देने का आरोप विद्याधर बरिहा ने आरोप लगाया कि दिनेश डनसेना ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए निर्वाचित कई पंचों जिसमे हुलसी बाई पति बलभद्र पटेल, पंच वार्ड क्र० 11, शकुंतला पटेल पति अशोक पटेल, वार्ड क्र० 12. गंधरवी चौहान पति श्यामलाल चौहान पंच वार्ड क्र० 15, तेजराम डनसेना पंच वार्ड क्र० 01. शक्राजीत साहू पंच वार्ड क्र० 02. मोंगरा साहू पति संतोष साहू पंच वार्ड क्र० 04, संजय सिदार पंच वार्ड क्र० 07. सुनीता सिदार पति उत्तम सिदार पंच वार्ड क० 08. उक्त सभी निर्वाचित पंचों को उपसरपंच के लिए मतदान करने हेतु अनावेदक द्वारा प्लेटिना मोटरसाइकिल दी है। चंद्रपुर से खरीदी गई बाइक आरोप ये भी है कि सक्ती जिले के चंद्रपुर से सभी गाड़ियां खरीदी गई है। और लालच में आकर पंचों ने वोटिंग की जिसके बाद उपसरपंच पद पर दिनेश डनसेना जीते है। आवेदक ने चुनाव निरस्त कर फिर से चुनाव कराने की मांग की है। बाइक खरीदी का बिल सोशल मीडिया में वायरल शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ मोटरसाइकल खरीदने का बिल छायाचित्र संलग्न किया है। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसके आधार पर आवेदक द्वारा संबंधित पंचों से पूछताछ की गई तो उन्होंने मौखिक रूप से मोटरसाइकल लेना स्वीकार किया है।


