रायपुर में भाजपा के पूर्व-पार्षद को 5 साल की सजा:पत्नी निगम में है MIC मेंबर, राजस्व निरीक्षक से 7 साल पहले जमीन सीमांकन के दौरान की थी मारपीट

रायपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है। इसके अलावा पूर्व पार्षद के अन्य साथी श्याम साहू को भी कोर्ट ने सजा सुनाया है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे निगम में MIC मेंबर है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता आकाश दुबे का डीडीनगर थाना इलाके में एक जमीन को लेकर विवाद था। इस दौरान विवाद को सुलझाने के लिए सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक पहुंचे। तब आकाश दुबे और श्याम साहू RI और पटवारी से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने दोनों को पिटाई कर दी। जिसके बाद इस मामले में डीडीनगर थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। 7 साल बाद 5 साल की सजा रायपुर कोर्ट में इस मामले में करीब 7 साल तक सुनवाई चली। जिसके बाद शुक्रवार को जिला अपर सत्र न्यायाधीश ने आकाश और उसके एक साथी श्याम साहू को 5 साल की जेल और 5 हजार का अर्थदंड सुनाया गया। खबर अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *