राजनांदगांव| नगर साहू संघ की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके बाद वार्डों से इस पर आपत्ति आनी शुरू हो गई है। कई लोगों के नाम नहीं जोड़े गए हैं। साहू समाज के नगर चुनाव में दावा आपत्ति में कई गंभीर अनियमितता एवं मतदाता सूची के चयन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया गया कि छोटे वार्ड से 34 एवं 28 की संख्या में मतदाताओं का चयन किया गया है। जबकि बड़े वार्डों से महज 7 नाम को लिया गया है। जिस पर एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि किस नियमावली के तहत मतदाता चयन सूची का चयन किया गया है। कई वार्डों से वरिष्ठ जनों एवं नगर के प्रतिष्ठित लोगों का नाम गायब है। कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए निराकरण की मांग की है। इसमें कहा गया कि आमसभा का आयोजन नहीं कर आय-व्यय की जानकारी समाज को नहीं दी गई है। नगर साहू संघ के निर्वाचन के लिए जिला साहू संघ द्वारा 23 नवंबर को समन्वय समिति का गठन किया गया था।


