चुनाव से नहले 65 अफसरों का ट्रांसफर:कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले, RTO और पर्यटन में भेजे गए 2 ASP

छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाय चुनाव से ठीक पहले 65 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 63 और राज्य पुलिस सेवा के 2 अफसर शामिल हैं। कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मंत्रालय में जिम्मेदारी संभाल रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के कल 63 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है उनमें वेद व्रत सिरमौर जो कि दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का महाप्रबंधक बनाया गया है। ASP कृष्ण कुमार पटेल को उप परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी मंत्रालय में दी गई है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *