चुनी हुई पे​टिंग की प्रदर्शनी ऑड्रे हाउस में 15 अप्रैल को, टॉप थ्री विजेता की घोषणा भी इसी दिन होगी

दैनिक भास्कर ने ‘वर्ल्ड आर्ट डे’ पर पेंटिंग प्रतियोगिता ‘मेरे शहर का रंग’ का आयोजन किया था। इस कंपीटिशन में शहर के हजारों लोगों ने भाग लिया। शहर के प्रसिद्ध पेंटर प्रवीण कर्मकार, हिमाद्री रमाणी और झारखंड सरकार के कला संस्कृति विभाग के डायरेक्टर आसिफ एकराम ने इन पेंटिंग में 30 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को सलेक्ट किया। टॉप-30 सेलेक्टेड पेंटिंग के विजेताओं को खबर कर दी गई है, वे अपनी पेंटिंग हरमू बाइपास रोड स्थित कार्यालय में आकर जमा कर दें। जो अपनी पेंटिंग जमा नहीं करेंगे, वे प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे। सभी सेलेक्टेड पेंटिंग की प्रदर्शनी ऑड्रे हाउस में मंगलवार 15 अप्रैल को दिन के 12 बजे से लगाई जाएगी। इसमें टॉप-3 विजेता पेंटिंग की घोषणा की जाएगी व अखबार में प्रकाशित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *