चुरतेला में 20 से शुरू होगा अखंड नवधा रामायण पाठ

देवरघटा/ चुरतेला| स्वर्ण हिंदू समाज (बारापाठक) द्वारा ग्राम चुरतेला (मोहबा पारा, बघरापाठ) में इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जाएगा। 20 फरवरी को कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसी दिन विधि-विधान से रामायण की स्थापना की जाएगी। यह आध्यात्मिक आयोजन 20 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेगा। समापन दिवस (फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी) पर पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, हवन-पूजन, ब्राह्मण भोज और रामायण विसर्जन का कार्यक्रम किया जाएगा। आयोजन के मुख्य व्यास पं. लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा (चुरतेला) होंगे। उनके सानिध्य में मानस की चौपाइयों की व्याख्या की जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी मानस प्रेमियों, गायकों, वादकों, प्रवचनकर्ताओं और श्रोताओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *