कुकदूर| रायपुर में कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ व युवा महापंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कुकदूर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कुई ब्लॉक के युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया रजक, पंडरिया विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस रामकृष्ण, उपाध्यक्ष संतराम यादव, नंदराम पन्द्राम, जलेश मसकोले, संदीप उईके, अजित जोगी धुर्वे, जीवन उइके समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, देवेंद्र यादव, डॉ.शिवकुमार डहरिया, आकाश शर्मा, आनंद सिंह उपस्थित थे।


