कवर्धा| ग्राम पोंड़ी में सरकारी शराब दुकान बोड़ला रोड़ स्थित है। इस दुकान के बाहर ही सड़क किनारे चखना दुकान लगाई जा रही है, जिससे यहां शुक्रवार बाजार के दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे सड़क से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। पूर्व में इस शराब दुकान को दूसरे जगह शिफ्ट किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


