बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने सुईयां मेले में चोरी की बाइक लेकर घूम रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चारों के कब्जे से दो बाइक को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस चोरों से अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बाइक बाड़मेर शहर से चुराना बताया है। पुलिस के अनुसार 26 से 30 दिसंबर तक कस्बा चौहटन में विशाल सुईयां पोषण मेला का आयोजन हो रहा है। मेले के दौरान चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चौहटन थानाधिकारी सोमकरण चारण के नेतृत्व में एएसआई सुभान अली मय टीम मेला परिसर व आसपास में गश्त कर रहे है। मेले में संदिग्ध एक्टिविटी पर कार्रवाई कर रहे है। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की एक्टिविटी संदिग्ध लगने पर वीरमाराम पुत्र राणाराम निवासी कानासर, शिव व श्रवण पुत्र गंगदाराम निवासी भाखरपुरा गुड़ामालानी को डिटेन कर पूछताछ की गई। चौहटन थानाधिकारी सोमकरण चारण ने बताया- पूछताछ में संदिग्ध युवकों ने बाइक चोरी का होना बताया। चोरों ने बाइक बाड़मेर शहर से चुराना बताया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। चुराई बाइक व दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई एएसआई सुभानअली, कांस्टेबल दीपक कुमार, मूलाराम, कमलेश कुमार शामिल रहे।


