चूरू में गोवंश बचाने के प्रयास में बोलेरो पलटी:दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; चूरू के गाजसर रोड पर हादसा

चूरू के सदर थाना क्षेत्र में गाजसर रोड पर एक निजी स्कूल के पास गोवंश को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवकों को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान बूंटिया निवासी पंकज स्वामी (21) और इंद्रपुरा निवासी अंकित सिंह (19) के रूप में हुई है। घायलों के परिजनों ने बताया कि पंकज और अंकित इंद्रपुरा गांव से बोलेरो में चूरू आ रहे थे। गाजसर गांव के पास सड़क पर अचानक गोवंश सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। हादसे के समय गाड़ी भूपेन्द्र नामक युवक चला रहा था, जिसे कोई चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, एक युवक को अधिक चोटें आई थीं, लेकिन उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *